सहरसा, जनवरी 2 -- सत्तर कटैया। लगातार कई दिनों से इन्द्रदेवता के दर्शन नहीं होने के बद नव वर्ष पर लोगों ने निकले धूप का जमकर आनन्द लिया। नव वर्ष के मौके पर इस बार लोगों ने विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की। भगवती स्थान पंचगछिया, दोरमा, बारा, खोनहा, आरण, पुरीख सहित बाबा गौरीशंकर स्थान बिहरा, शिव मंदिर पटोरी बाजार, लालन हंसकूटी, रामेश्वर धाम, मुक्तार मंदिर आदि मंदिरो में जाकर लोगों ने पूजा अर्चना कर मन्तें मांगी। जगह-जगह पर बच्चों की टोली ने पिकनिक भी मनाया। नव वर्ष को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया और 31 दिसम्बर की रात बारह बजते ही आतिशबाजी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.