मधुबनी, दिसम्बर 31 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। नव वर्ष को लेकर जिले के पिकनिक स्पॉट और मंदिरों में तैयारी पूरी हो गयी है। नये साल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सड़क से लेकर पिकनिक स्पॉट तक कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर एवं उसके आसपास भी बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया। राजनगर राज कैंपस एवं अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट में सुरक्षा का चाक चौबंद इंतजाम किया गया है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों जगह मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पुलिस अफसर के अतिरिक्त सौ-सौ पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। हुड़दंगियों एवं और असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल स्तर पर क्विक रिस्पांस टीम सुबह से ही मुस्तैद रहेगी। पुलिस अफसरों को नव वर्ष के अवसर पर सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.