आदित्यपुर, जनवरी 2 -- चांडिल, संवाददाता। नूतन वर्ष में जहां पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ फीकी रही। वहीं मंदिरों में भीड़ रही। नव वर्ष पर प्राचीन जायदा मंदिर, दलमा हिल टॉप प्राचीन शिव मंदिर, हुमीद स्थित साईं मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही लोगों की भीड़ थी। लोगों ने पूजा-अर्चना कर नव वर्ष का शुभारंभ किया। जिस तरह से उम्मीद थी कि चांडिल डैम में पर्यटकों की भीड़ होगी। वैसी भीड़ नहीं रही। पहले की तुलना में पर्यटकों की भीड़ कम थी। इसके अलावा अन्य पिकनिक स्पॉटों पर भी पर्यटकों की संख्या कम थी। टाटा-रांची हाईवे स्थित होटलों और ढाबों में रौनक रही। चांडिल डैम में पर्यटकों की कमी पर नौका विहार समिति के अध्यक्ष नारायण गोप ने पर्यटन विभाग को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। नारायण गोप ने बताया कि चांडिल डैम को पर्यटन के रूप में विकसित करन...