मुंगेर, दिसम्बर 31 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता । जाड़े के मौसम मैं जिले के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक भीम बांध नव वर्ष पर सैलानियों के लिए सज धज कर तैयार है। पहाड़ एवं जंगलों से घिरे गर्म जल से अच्छादित भीम बांध जाड़े के मौसम में जिला, राज्य ही नहीं पड़ोसी राज्य के भी आकर्षण का केंद्र बिंदु है। यह स्थल वन क्षेत्र के अधीन पड़ता है, वन विभाग के पदाधिकारी द्वारा एक दिसंबर से इस दुर्गम स्थल को पर्यटकों के लिए खोला गया है जो फरवरी माह तक अनवरत जारी रहेगा। हर रोज जाड़े के इस पूरे 3 माह में लाखों लोग इस चिर परिचित पर्यटक स्थल पर आते हैं और जमीन के अंदर से निकलते गर्म जल धारा के बहते कुंड व नदी में स्नान के साथ जंगल व पहाड़ की प्राकृतिक छटाओं के बीच पिकनिक का आनंद लेते हैं। यहां इन तीन माह में प्रतिदिन हजारों की संख्या संख्या में मुंगेर, बां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.