सिमडेगा, दिसम्बर 27 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नववर्ष के स्वागत और पिकनिक की खुमारी जिले में छाने लगी है। नव वर्ष को लेकर सिमडेगा के पिकनिक स्पॉट भी लोगों के स्वागत में बांहें फैलाए खड़ी है। प्रकृति की गोद में बसी सिमडेगा जिला में एक से बढ़कर एक पिकनिक स्पॉट हैं। जिला मुख्यालय स्थित केलाघाघ डैम, शंख नदी संगम तट, बोलबा स्थित दनगद्दी, ठेठईटांगर प्रखंड स्थित राजा डेरा, घुमरी, केरसई के बुदाधार, पाकरटांड़ के डोभाया डैम, रामरेखाधाम, बसतपुर, कोलेबिरा के भंवर पहाड़गढ़, बानो का पेरवाघाघ, डाडिंग फॉल, देवनदी संगम, उकावली डैम, केतुंगाधाम, कुरडेग एवं अन्य प्रखंडों में स्थित कई ऐसे पिकनिक स्थल है जहां सैलानियों की भीड़ उमड़ती है। इन सभी जगहों पर नदियां चट्टानों- पहाड़ों से टकराती छोटे-बडे़ झरने के शोर से बरबस लोगों को आकर्षित कर लेती है। इधर आस्था का कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.