लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- अल्लीपुर में माताजी के मठिया मंदिर में नववर्ष पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान म्यूजिकल ग्रुप ने सुंदरकांड का पाठ किया। गायिका प्रतिज्ञा शर्मा ने सुंदर भजन सुनाते हुए सभी का मन मोह लिया। क्षेत्र के गांव अल्लीपुर के पश्चिम में माता के मंदिर प्रांगण में नववर्ष पर म्यूजिकल ग्रुप ने सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया। ग्रुप की गायिका प्रतिज्ञा शर्मा ने सुंदर भजन सुनाए। भंडारे में सैकड़ों की भीड़ ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन, तहसील अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, कुंभी के केन जीएम चंद्रहास, प्रधान प्रतिनिधि मजिंदर सिंह, राजेश शुक्ला, संजीव सिंह,राजेश दीक्षित,संजीव सिंह,मो उस्मान सहित सैकड़ों की संख्या में कन्याए और महिलाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.