नोएडा, जनवरी 1 -- नोएडा/ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नए साल के पहले दिन गुरुवार को धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने जिले के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और हनुमान चालिसा का पाठ कर अपने परिवार की सुख-शांति की कामना की। वहीं, गुरुद्वारों में लोगों ने मत्था टेककर अरदास की। नव वर्ष के अवसर पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके के सभी मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़ रही। सेक्टर -62 स्थित श्री विनायक मंदिर, सेक्टर -दो के जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर-26 में काली बाड़ी मंदिर और सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर में लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख शांति की कामना की और जरुरतमंदों की मदद भी की। छुट्टी का दिन होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ घूमने निकले। सेक्टर-40 स्थित साईं मंदिर के प्रबंधक सुनील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.