लातेहार, जनवरी 2 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पिकनिक स्पॉट नव वर्ष के अवसर पर पर्यटकों से गुलजार रहें। पर्यटन स्थलों पर मेले जैसा दृश्य देखने को मिला। नये साल की खुशी पर लोगो ने दोस्तो व परिजनों के साथ जमकर मस्ती की। लोगो ने पिकनिक को लेकर बाजारों में जमकर खरीदारी भी की। देर रात से ही नव वर्ष की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया था लोग अपने दोस्तों व सगे संबंधियों को फोन और वाट्सएप पर मैसेज भेज नये साल की बधाई देते नजर आ रहे थे। नव वर्ष की सुबह लोग नगर मंदिर पहुंच सुख शांति की मन्नत मांगी नगर मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद लोग अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ पर्यटन स्थलों की ओर जाते दिखे। दिन भर सड़क वीरान व पर्यटन स्थल गुलज़ार रहे।प्रखंड के चंदवा लोहरदगा स...