अमरोहा, मार्च 20 -- हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम सिकरौली के शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को आयोजित गोष्ठी में राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सनातन नव वर्ष धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर धर्म स्थलों से जुड़ने, राष्ट्र सेवा और नशा मुक्ति का भी संकल्प लिया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में जातिवाद दूर करके भाईचारे को बढ़ावा देना और भारतीय संस्कृति के मूल मूल्यों को पुर्नजीवित करते हुए सूने पड़े धर्म स्थलों पर नियमित पूजा व साधना-उपासना शुरू करना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि आज का दिन केवल कैलेंडर बदलने का नहीं बल्कि, यह प्रकृति के नए सृजन का उत्सव है। इस समय मौसम सुहाना होता है और पेड़ों पर नई पत्तियां आती हैं। इस मौके पर हमें नागरिक कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्र की एकता का संकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.