बांदा, मार्च 19 -- बांदा। संवाददाता पैलानी तहसील के खप्टिहाकला कस्बे में हिंदू नव वर्ष, चैत्र नवरात्रि के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। यह प्रभात फेरी सरस्वती शिशु मंदिर से होते हुए राधाकृष्ण मंदिर, रामजानकी मंदिर शिवाला से होते हुए संपूर्ण कस्बे की परिक्रमा कर विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुई। इस अवसर पर भारत माता, राजा विक्रमादित्य, दुर्गा माता की झांकियां गाजे बाजे के साथ संपूर्ण कस्बे में निकाली गई। झांकी अभिलाषा सिंह के नेतृत्व में सजाई गई। प्रधानाध्यापक रामजियावान वर्मा, शिक्षक मृदुल बाजपेई, मुकेश शुक्ला, लकी शुक्ला, परमानंद त्रिपाठी, महेंद्र, योगेंद्र, रामस्वरूप के अलावा शिक्षिकाएं कुमारी गौरा शुक्ला, संगीता, अंजू, शिवानी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.