सीवान, दिसम्बर 31 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंतिम सीमा पर स्थित श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर नव वर्ष को लेकर स्थानीय प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। इस दौरान आबकारी विभाग और पुलिस ने यूपी से आने वाले लोगो पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। जबकि चेकपोस्ट पर तैनात जवानों और अधिकारियो की माने तो नव वर्ष को लेकर अधिकतर लोग को अपने परिवार के साथ यूपी जाते हुए देखा गया है। वही नव वर्ष को लेकर सबसे अधिक उत्साह युवाओं में देखने को मिला है। जहां नए साल को लेकर वे अपने दोस्तो के साथ यूपी के कई पर्यटक स्थलों पर पहुंच रहे हैं। जिनमे देवरिया, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, कुशीनगर, बलिया जिले को सबसे अधिक पसंद है। उनके द्वारा आज से पहुंच कर तैयारिया शुरू कर दिया जाएगा। यूपी में पिकनिक स्पॉट, धार्मिक जगहों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात की सुविधा, बेहतर होटल ...