संभल, जनवरी 1 -- नव वर्ष को लेकर युवाओं में बुधवार की रात खासा उत्साह दिखाई दिया। इस उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। होटल व रेस्टोरेंट को रंग बिरंगी बिजली की झालरो से सजाया गया । नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शहर के युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। युवाओं ने शहर के कई रेस्टोरेंट होटल पहले से ही बुक करा रखे थे। जिनमें आठ बजे से ही रंगारंग कार्यक्रम शुरू हो गए। रामस्वरूप रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में युवाओं ने के काटकर नव वर्ष मनाया और सभी को बधाई दी। गांव आटा के मेगा माल में मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों व व्यापारियों ने भी नव वर्ष का जश्न मनाया। रात 12 बजते ही जमकर आतिशबाजी की गई और एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी गई। देर रात तक शहर में चहल-पहल दिखाई दी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.