चम्पावत, दिसम्बर 27 -- चम्पावत। मां पूर्णागिरि दरबार में नए साल पर मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र की सुरक्षा तीन प्लाटून पीएसी के हवाले होगी। मेला क्षेत्र में चार एसओ, दस-दस एसआई और एएसआई की तैनाती होगी। मां पूर्णागिरि धाम में नव वर्ष पर सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है। 31 दिसंबर और नए साल के पहले दिन मां पूर्णागिरि धाम में हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर मेला क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। कोतवाल चेतन सिंह रावत ने बताया कि मेला क्षेत्र में तीन प्लाटून पीएससी की तैनाती होगी। चार एसओ को अलग-अलग सेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। दस एसआई और दस एएसआई की तैनाती की गई है। इसके अलावा मेला क्षेत्र में 27 कांस्टेबल और 15 महिला कांस्टेबल भी ड्यूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.