सिमडेगा, जनवरी 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नव वर्ष के जश्न को लेकर डीजे बाजा की मांग काफी बढ़ गई है। हर कोई पर्व को लेकर एडवांश बुकिंग करते हुए नजर आए। इधर डीजे सिस्टम वाले भी पर्व को लेकर भाड़े में बढ़ोतरी कर दी है। भाड़ा में बढ़ोतरी करने के बावजूद लोग डीजे सिस्टम की बुकिंग कराई। इधर वर्ष 2025 के अंतिम दिन शहर के बाजार में गहमा गहमी बनी रही। गुजरते हुए साल को अलविदा कहने और नए वर्ष का स्वागत करने की तैयारी कर रहे लोगो ने जमकर खरीदारी की। इधर दिन भर वर्ष का अंतिम दिन रहने के कारण शहर के मुख्य चौक चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। सबसे ज्यादा जाम का नजारा महावीर चौक में देखा गया। दिन के 11 बजते बजते ही चौक में जाम शुरु हो गई थी। जिसके कारण लोग काफी परेशान रहे। वहीं ट्रैफिक पुलिस भी विधि व्यवस्था बनाए रखने में मुस्तैद नजर आई। -
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.