सिमडेगा, दिसम्बर 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नए साल के जश्न में जिले के लोग लगभग जुट चुके है। पर्यटक स्थलों के अलावे जिला मुख्यालय स्थित पार्क में भी बच्चों की भीड़ उमड़़ती हे। जिला मुख्यालय में अटल पार्क, चिल्ड्रेन पार्क और जेपी पार्क बना हुआ है। इनमें अटल पार्क की स्थिति बदहाली की ओर बढ़ रही है। हालांकि यहां लगे हुए झूले आदि का मजा बच्चें पूरी तरह से ले रहे है। वहीं चिल्ड्रेन पार्क का दरवाजा आम लोगों के लिए बंद रहता है। वन विभाग द्वारा संचालित जेपी पार्क में भी लोग घुमने के लिए पहुंचते है। पार्को में नव वर्ष को लेकर कोई विशेष तैयारी नहीं की गई है। इधर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस के द्वारा पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं ठेले खोमचे वाले भी पार्क के सामने चाट वगैरह बेचने की तैयारी में जुट गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...