अररिया, दिसम्बर 31 -- अररिया, निज प्रतिनिधि नव वर्ष के मौके पर प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में मां को महाभोग लगाया जाएगा। मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा सभी भक्तों की जीवन सुख- समृद्धि बना रहे इसके लिए मां काली से प्रार्थना करेंगे। नववर्ष को लेकर काली मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। नानू बाबा ने बताया कि भक्तों का जीवन हमेशा मंगलमय बना रहे इसके लिए प्रार्थना की जाएगी। साल का पहला दिन यानी गुरुवार को महाभोग लगाया जायेगा। बता दें कि नववर्ष को लेकर काली मंदिर में पड़ोसी देश नेपाल सहित अन्य राज्यों से भी भक्तगण पहुंच कर मां खड्गेश्वरी व नानू बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। काली मंदिर के सक्रिय भक्त अरुण मिश्रा ने बताया कि लगभग 50 वर्षों से अधिक से नववर्ष के पहले दिन मां खड्गेश्वरी महाकाली को महाभोग लगाया जा रहा है। इस मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.