गोड्डा, जनवरी 1 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि नव वर्ष के पहले दिन शहर सहित आसपास के इलाकों में उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। साल के पहले दिन नव वर्ष के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में लोग शहर के शिवपुर स्थित श्री श्री 1008 बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नए साल की शुरुआत की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की। मंदिर में घंटियों की गूंज, हर-हर महादेव के जयकारे और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई लोग दूर-दराज के गांवों से भी बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम पहुंचे थे। इसके अलावा नव वर्ष के आगमन पर लोगों ने अपने अपने तरीके से जश्न मनाया। सुबह से ही लोग एक दूसरे को फोन कॉल और संदेशों के माध्यम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.