बांदा, मार्च 19 -- बांदा। संवाददाता भारतीय नव वर्ष और चैत्र नवरात्र का स्वागत माहेश्वरी समाज के प्रेमचंद सांवल के आवास पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम आयोजित हुआ। किरण कॉलेज चौराहा स्थित आवास पर मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला जी रहे। कार्यक्रम का संचालन सजल कुमार रेंडर माहेश्वरी ने किया। यति केला ने शिव भजन प्रस्तुत किया। हिमांशी माहेश्वरी ने देवी भजन गाया। संचालक सजल कुमार ने वेद मंत्र सुनाते हुए उनकी व्याख्या की। मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने शिव स्त्रोतम् का पाठ किया। उन्होंने सामूहिक रूप से समाज के हित में कार्य कराने का संकल्प दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.