लातेहार, फरवरी 2 -- चंदवा प्रतिनिधि। चतरा सांसद कालीचरण सिंह द्वारा नव मनोनीत सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद ने भाजपा नेताओं के शिष्टमंडल के साथ सोमवार को बीडीओ चंदन प्रसाद से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सांसद प्रतिनिधि एवं निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने बीडीओ चंदन प्रसाद को सांसद द्वारा जारी मनोनयन से संबंधित पत्र सौंपा। साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। मौके पर विधायक प्रतिनिधि आदर्श रविराज, कुलामन साहू, बालेश्वर गंझू, शिकेश्वर यादव, संजय साहू सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.