फतेहपुर, अप्रैल 4 -- फतेहपुर। शहर के शादीपुर स्थित सपा कार्यालय में शनिवार को मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल की मौजूदगी में नव मनोनीत प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव का भव्य स्वागत किया गया। वहीं एसआईआर और बीएलए बनाते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता एवं चौधरी मंजरयार की संचालन में आयोजित कार्यक्रम में एसआईआर और बीएलए बनाए जाने के मामले में प्रथम स्थान व 403 विधान सभाओं में 242 हुसैनगंज को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर अंगवस्त्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सांसद ने कहा जितना बड़ा सम्मान उतनी बड़ी जिम्मेदारी। कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा को देखते हुए आगामी विधान सभा चुनाव में सभी छह सीटें फतह कर सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस...