बागपत, मार्च 15 -- नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में 344 परीक्षा केंद्रों पर निरक्षरों की परीक्षा संपन्न हुई। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के नोडल समन्वयक शिवम शर्मा ने बताया कि सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू कराई गई थी और शाम पांच बजे तक संपन्न हुई है। इसके लिए 344 केंद्र बनाए गए थे, जहां 2810 महिला और 1870 पुरुषों ने प्रतिभाग किया। बताया कि बिनौली में 37 केंद्रों पर 533, पिलाना में 81 केंद्रों पर 554, बागपत में 81 केंद्रों पर 600, खेकड़ा में 36 केंद्रों पर 804, छपरौली में 66 केंद्रा पर 789, बड़ौत में 30 केंद्रों पर 415, नगर बड़ौत में 13 केंद्रों पर 985 निरक्षरों ने प्रतिभाग किया। बीएसए गीता चौधरी द्वारा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.