गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। मोहन नगर स्थित मोहन मीकिंस क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे तीसरे रतन सिंह बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को नव भारती क्रिकेट टीम और एपीएस ग्रुप ऑफ इंडिया के बीच मुकाबला हुआ। एपीएस ग्रुप ऑफ इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से दिनेश ने 41 गेंदों में 54 रन और दिलशाद ने 35 रन का योगदान दिया। नव भारती टीम के यशस्वी ऋषभ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में 26 रन देकर छह विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नव भारती टीम ने बिना विकेट गंवाए 19.4 ओवर में 150 रन बनाकर दस विकेट से जीत दर्ज की। यशस्वी ऋषभ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...