नव प्रवेशी विद्यार्थियों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
पिथौरागढ़, अप्रैल 7 -- पिथौरागढ़ के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय टकाना में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंगलवार को मुख्य अतिथि पार्षद विक्रम वाल्मीकि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों पर पुष्पवर्षा की गई। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक त्रिलोचन जोशी,सतीश चंद्र,कविता धामी,अमित रावत,दीप्ति नेगी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.