गंगापार, अप्रैल 1 -- शासन व विभाग के निर्देशों के क्रम में शिक्षासत्र के प्रथम दिन संविलियन विद्यालय लोहारी में बुधवार को नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पहुंची जिला पंचायत सदस्य उरूवा आरती यादव ने सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरूवात करते हुए कहा कि शिक्षा से समाज व देश की तरक्की संभव है। गुरू के बिना ज्ञान संभव नहीं है, सभी शिक्षक अपने दायित्वों के प्रति सचेत रहे, गुरु शिष्य की भावना व परंपरा को संजोकर रखे। शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार अवश्य दें। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका गीता यादव, शमा अख्तर, बलिराम, मो अहमद सिद्दीकी, मनीष श्रीवास्तव, अख्तरी बेगम, अतुलिका राय, राम प्रकाश यादव, कृष्ण कुमार, कल्पना यादव, मीरा यादव, श्री प्रकाश यादव, कुंजलता यादव सहित कई उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस...