उन्नाव, अप्रैल 4 -- उन्नाव। बिछिया के प्राथमिक विद्यालय मुलुकगडार में स्कूल चलो अभियान के तहत प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नवीन प्रवेश लेने वाले बच्चों को शिक्षक स्वदेश कुमार ने टीका लगाकर स्वागत किया। इसके साथ ही प्रधान शिक्षिका सरिता गुप्ता ने कक्षा 5 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया। बच्चों को आगे कक्षा में नामांकन के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ऋचा कपूर, प्रद्युम्न कुमार, रजनी, रीना सिंह, अनुराग गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.