अयोध्या, अप्रैल 3 -- बीकापुर, संवाददाता। ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय भरहुखाता में वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। इसमें नवीन सत्र 2026- 27 के नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत किया गया और मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआरपी सदाशिव मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार बेसिक विद्यालयों को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। शासन ने विद्यालय में तीन तीन स्मार्ट क्लास प्रदान किया है। जिसमें बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि अनूप द्विवेदी ने कहा कि हमें बच्चों को स्कूल तक लाना ही नहीं, बल्कि उनके भीतर नई उम्मीद और उत्साह का संचार करना है। अध्यक्षता विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश कुमार और संचालन पवन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.