मेरठ, अप्रैल 2 -- वेंक्टेश्वरा विवि के विम्स मेडिकल कॉलेज में बुधवार को एमबीबीएस में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का सीनियर्स ने फ्रेशर पार्टी इन्सेप्शन-2026 फ्रेशर फियेस्टा से स्वागत किया। शुभारम्भ समूह संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ.राजीव त्यागी, डीन डॉ.प्रभु एमएच, चिकित्सा अधीक्षक डॉ.सरेस पटेल ने दीप प्रज्जवलन से किया। सुधीर गिरि ने कहा कि अपने काम के प्रति निस्वार्थ समर्पण, सेवा एवं त्याग भावना ही चिकित्सा पेशे को अन्य से विशिष्ट स्थान दिलाता है। प्रथम वर्ष के छात्रों ने रैम्प पर कैटवॉक किया। विभिन्न फिल्मी गानों पर विद्यार्थियों ने धमाल किया। समारोह में यश मलिक मिस्टर फ्रेशर, अंशु सिंह मिस फ्रेशर चुनी गईं। कर्नल डॉ.सुमित एवं जीएम मेघा सबरवाल मुख्य ज्यूरी रहीं। डॉ. बीएस त्यागी, डॉ. सुप्रीति भटनागर, डॉ. गुरदीप कल्याण, डॉ. ...