बदायूं, दिसम्बर 13 -- उझानी। पुसगवां के वेद भारती संस्कारशाला गुरुकुल में प्रधानाचार्य चरित्र कुमार आर्य ने नवप्रवेशित छात्राओं को निशुल्क ब्लेजर वितरित किए। गुरुकुल संस्था के प्रबंधक प्रणव मिश्रा ने बताया कि ब्लेजर सर्दी से बचाव करेंगे। उन्होंने कहा कि गुरुकुल संस्था की ओर से गुरुकुल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की हमेशा मदद की जाती है। भविष्य में भी मदद मिलती रहेगी। कैलाश चंद पटेल ने बताया गुरुकुल हमारी सनातन संस्कृति का स्तंभ है। गुरुकुल शिक्षा से ही सनातन मजबूत है। सरकार को गुरुकुल शिक्षा पर जोर देना चाहिए। शुक्रवार दोपहर वेद भारती संस्कारशाला गुरुकुल में हवन यज्ञ के उपरांत छात्राओं को गर्म ब्लेजर वितरित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.