गोड्डा, अप्रैल 24 -- नव प्रभात मिशन स्कूल के विद्यार्थियों का रहा शानदार प्रदर्शन गोड्डा संवाद सूत्रनव प्रभात मिशन स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। कुल 19 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से अधिकांश ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। इस वर्ष की टॉपर ऋचा राज रहीं, जिन्होंने 90.80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विद्यालय को गर्व का अवसर दिया। वहीं रिया कुमारी ने 86.20%, आकांक्षा रानी ने 86.80%, तुलसी कुमारी ने 83.20% और सर्वेश राज ने 81.40% अंक लाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह भी पढ़ें- प्लस टू पिछड़ी जाति बालिकाआवासीय उच्च विद्यालय कुरुआ की सभी छात्रा रही प्रथम अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.