कटिहार, अक्टूबर 5 -- फलका, एक संवाददाता शनिवार को मनरेगा कार्यालय फलका में नए कार्यक्रम पदाधिकारी ऋषि प्रकाश ने अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मनरेगा के रोजगार सेवक आदि मौजूद थे। प्रभार ग्रहण के बाद मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि योजना को शत प्रतिशत धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सभी रोजगार सेवक व संबंधित कर्मी कमर कस लें। उन्होंने मुखिया,पंसस व वार्ड सदस्यों को इसमें सहयोग करने की अपील की। नए पीओ के पदभार ग्रहण के बाद सभी पीआरएस के द्वारा बुके व गुलदस्ता देकर कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। मौके पर अकाउंटेंट नरेश प्रसाद राम,सुधीर कुमार मंडल, पीटीए जफर हसन अंजुम, विवेकानंद,रोजगार सेवक राकेश कुमार सिंह,सुभाषचंद्र, राकेश जायसवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.