दरभंगा, अप्रैल 17 -- लहेरियासराय। पटना उच्च न्यायालय के महानिबंधक पद पर स्थानांतरित प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश शिवगोपाल मिश्रा को विदाई दी गई। वहीं, नव पदस्थापित प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा का बार एसोसिएशन की ओर से स्वागत किया गया। एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र व अध्यक्ष चंद्रधर मल्लिक ने निवर्तमान प्रधान जिला जज श्री मिश्रा को पाग, माला, अंग वस्त्र, मिथिला पेन्टिंग आदि देकर विदाई दी। नये प्रधान जिला जज श्री शर्मा को पाग, चादर और माला पहनाकर स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.