देवघर, मार्च 22 -- देवघर। यातायात थाना में नव पदस्थापित जवानों को यातायात नियमों को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण एसपी सौरभ के निर्देश पर यातायात थानेदार की मौजूदगी में दिया गया, जिसमें जवानों को व्यावहारिक और सैद्धांतिक दोनों प्रकार की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक के रूप में दिलीप कुमार साह, धनंजय कुमार व श्याम मंडल ने जवानों को यातायात संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। बारी-बारी से दिए गए प्रशिक्षण में जवानों को बताया गया कि सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर उसे कैसे नियंत्रित और सुचारू रूप से हटाया जा सकता है। इसके अलावा नो पार्किंग और नो इंट्री जोन में किस प्रकार प्रभावी कार्रवाई की जाए, इसकी भी विस्तृत जानकारी दी गई। जवानों को ट्रैफिक नियमों के पालन के साथ नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के तरीकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.