रुद्रपुर, मार्च 25 -- दिनेशपुर, संवाददाता। रामनवमी के पावन अवसर पर बुधवार को महिला संगठन के तत्वावधान में आयोजित बसंती पूजा महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान महिलाओं ने विधि-विधान के साथ नवपत्रिका रूपी बसंती देवी का पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। बुधवार सुबह दुर्गा मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं। यहां पुरोहित बनवाली चक्रवर्ती के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानी जाने वाली नवपत्रिका की स्थापना की गई। पारंपरिक रीति के अनुसार केले के वृक्ष में नवपत्रिका स्थापित कर उसका पूजन किया गया, जिसे मां शक्ति के रूप में विशेष महत्व दिया जाता है। पूजन के उपरांत महिलाओं ने नवपत्रिका का पवित्र स्नान कराया और उसे सुंदर वस्त्र एवं आभूषणों से सजाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.