सिमडेगा, मार्च 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में शनिवार की रात सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वार्ड पार्षद मनोज कुमार अग्रवाल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक विक्सल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा, नप अध्यक्ष ओलीभर लकड़ा सहित नव निर्वाचित वार्ड सदस्य उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित सभी वार्ड सदस्यों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। और सभी के सहयोग से सिमडेगा शहर के सर्वागिण विकास का संकल्प लिया गया। मौके पर उपस्थित विधायकों ने भी नव निर्वाचित नप अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए सहयोग की बात कही। विधायको ने कहा कि शहर के विकास के लिए शहर को सुव्यवस्थित करने के लिए वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने व्यापारियों के मान सम्मान की भी बात कही। मौके पर मंच संचालन विनित मित्तल ने किया।...