बोकारो, फरवरी 28 -- चास प्रतिनिधि। साधु शरण गोप ने नव निर्वाचित मेयर भोलू पासवान को दूसरी बार मेयर चुने जाने पर बधाई दिया। शनिवार को प्रेस बयान जारी करते हुए उन्होंने नवनिर्वाचित मेयर को सफलता की शुभकामनाएं दिया। श्री गोप ने अपनी हार पर कहा कि हमें निकाय चुनाव में मतदाताओं ने अयोग्य माना है। इसे स्वागत करते है। कहा मेयर को चास की समस्या निराकरण के लिए तीन माह समय दिया जाएगा यदि फेल हुए तो असफलता के खिलाफ जनांदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन माह के दौरान पुनर्वास क्षेत्र और गांव का होल्डिंग टैक्स माफ , यातायात जाम की समस्या से निजात , कचरा , मच्छर, बजबजाती नाली आदि समस्या के समाधान पर कार्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.