देवघर, मार्च 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला शाखा कार्यालय, कुष्ठ आश्रम रोड में नव निर्वाचित महापौर रवि राउत का अभिनंदन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने महापौर को पगड़ी पहनाकर, अंग वस्त्र और शाल ओढ़ाकर, बुके और माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। सभी ने उन्हें नव निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दी। महापौर रवि राउत ने इस मौके पर कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हमारे परिवार के सदस्यों की तरह हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड चुनाव से लेकर हाल के चुनाव तक स्वास्थ्य कर्मियों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग हमेशा उनके साथ रहा है। महापौर ने भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों को उनका समर्थन हमेशा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.