उरई, दिसम्बर 4 -- कालपी। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के प्रथम आगमन पर कालपी में उत्साह रहा। जिलाध्यक्ष का काफिला उरई से जैसे नगर में प्रवेश किया, कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर पहुंच गया। स्वागत की शुरुआत टरननगंज स्थित बना जी के हाथा पर हुई, जहां मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। यहां पर उर्विजा दीक्षित ने कहा भाजपा संगठन सेवा, समर्पण और अनुशासन की भावना पर चलता है। उन्होंने विश्वास जताया कि जालौन जिला संगठन सामूहिक प्रयासों से नए आयाम स्थापित करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.