हाथरस, जून 5 -- सादाबाद। मुरसान रोड स्थित फाइव स्टार गेस्ट हाउस में दी बार एसोसिएशन सादाबाद की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़ एवं डॉ. कमल उपाध्याय ने संयुक्त रूप से की। समारोह में बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल दीक्षित एडवोकेट, सचिव हंबीर सिंह उर्फ अक्षय चौधरी सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में अधिवक्ताओं के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा होगी और बार की गरिमा को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। यह भी पढ़ें- दाउदनगर विधिक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, पेज 5 अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने...