गोरखपुर, फरवरी 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राम श्रेष्ठ पासवान, प्रदेश सचिव पंकज शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त किया कि नव निर्वाचित पदाधिकारीगण प्रेस क्लब की आकांक्षाओं पर आधारित सत्य निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...