नव निर्वाचित जिला सचिव विजय बिरहोर का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
गुमला, मई 12 -- विशुनपुर। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजू भगत की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पड़हा भवन में प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। बैठक में नव निर्वाचित जिला सचिव विजय बिरहोर का माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर खुशी जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद व्यक्त की। बैठक में संगठन विस्तार,बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। विजय बिरहोर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है। उसका निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दे उठाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- कोडरमा में कांग्रेस की पंचायत चुनाव और एसआईआर को लेकर बनी रणनीति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.