चक्रधरपुर, मार्च 9 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के बंगाली टोला स्थित टीएम पटेल बीड़ी कंपनी मैदान में 22 मार्च को नव निर्वाचित नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में नगर परिषद के नव निर्वाचित चेयरमैन सन्नी उरांव, वार्ड संख्या-17 के पार्षद बिनय बर्मन और वार्ड संख्या-20 की पार्षद सुलेखा दत्ता का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते आयोजन समिति के प्रमुख रविंद्र नंदा ने बताया कि समारोह के लिए अध्यक्ष और पार्षदों से समय लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा। अभिनंदन समारोह को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य शंकर चक्रवर्ती, विशु, ओम प्रकाश ठाकुर, सज्जन दास तैयारी में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.