पटना, अप्रैल 1 -- पटना वीमेंस कॉलेज की नव निर्वाचित छात्र परिषद का बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सभी निर्वाचित सदस्यों ने हाथ आगे करके शपथ ली और कहा कि हम शपथ लेते हैं कि अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और कॉलेज के अनुशासन को बनाये रखने में सहयोग करेंगे। पूरी टीम के साथ मिलकर काम करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज गान से हुई। मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सिस्टर एम रश्मि एसी ने निवर्तमान परिषद के सभी सदस्यों को सम्मानित किया। वहीं नवनिर्वाचित परिषद के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। नव निर्वाचित परिषद सदस्यों को बैच दिया और उसके बाद उन्हें शपथ दिलवाई गयी। मौके पर नव निर्वाचित प्रीमियर समीक्षा राज ने साथ मिलकर काम करने की शपथ ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.