हरिद्वार, नवम्बर 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की जिला इकाई की ओर से शाखा कार्यालय आर्यनगर में नव-निर्वाचित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सुनील बत्रा ने नव-निर्वाचित सीए सदस्यों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही पेशेवर जीवन में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष में हासिल की। इस अवसर पर नव-निर्वाचित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीए आर्याही अग्रवाल, सीए वंशज जिंदल, सीए रिया भाटिया, सीए सौम्य कथुरिया, सीए आदित्य मोहन सतीजा और सीए आकाश कालरा को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.