नव निर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण
हरदोई, मई 29 -- संडीला। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफी) संडीला शाखा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शुक्रवार को अधिवक्ता भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर शर्मा एवं उत्तर मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ जयवीर सिंह और सचिव कामेश चंद्र ने सयुक्त रूप से किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें महामंत्री मधुप श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश यादव, मंत्री नीलेंद्र मौर्य, मुख्य संरक्षक हरिश्चंद्र मौर्य सहित 26 कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर शर्मा ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लियाफी अभिकर्ता हित के लिए ही नहीं लड़ती अपितु बीमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.