दुमका, मई 12 -- दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निदेश पर समाहरणालय दुमका के ब्लॉक ए अंतर्गत नव निर्मित हेल्पडेस्क में आमजनों एवं आगंतुकों की सुविधा एवं सहायता हेतु विभिन्न पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। हेल्पडेस्क में प्रतिनियुक्त कर्मी निर्धारित दिवस पर पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक उपस्थित रहकर समाहरणालय आने वाले आमजनों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। साथ ही कार्य अवधि समाप्ति के पश्चात अपने नियमित कार्यालय कार्यों का निष्पादन भी सुनिश्चित करेंगे। यह भी पढ़ें- नव निर्मित हेल्पडेस्क के लिए प्रतिनियुक्ति यह भी पढ़ें- डीसी व एसपी ने किया अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्रों में दैनिक अनुश्रवण के लिए कंट्रोल रूम का गठन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...