गौरीगंज, जून 12 -- अमेठी। संवाददाता जनपद में नव निर्मित सड़कों और मार्गों के निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी संजय चौहान ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और वित्तीय प्रक्रियाओं की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है。

जांच समिति की गठना जिलाधिकारी ने बताया कि हाल के दिनों में कुछ नव निर्मित सड़कों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों में निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी तथा गुणवत्ता में कमी की बात सामने आई है। इन शिकायतों को देखते हुए प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह संबंधित निर्माण कार्यों का स्थलीय निर...