जमुई, जून 15 -- झाझा, नगर संवाददाता झाझा प्रखंड अंतर्गत बैजला पंचायत के बैजला गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण में नव निर्मित यज्ञशाला के लोकार्पण एवं वार्षिक शाली पूजा के शुभ अवसर पर 24 घंटे के अखंड अष्टयाम रामधुन का भव्य आयोजन कलश शोभायात्रा के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक प्रारंभ हुआ। कलश शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नकटी डैम पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं का जत्था पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुन: काली मंदिर प्रांगण पहुंचा। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए जय श्रीराम एवं धार्मिक जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।कार्यक्त्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया तथा प्रभु ...