नव निर्मित महादेव मंदिर में 17 जून को प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा
पूर्णिया, जून 14 -- रूपौली, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के भिखना पंचायत अंतर्गत भिखना गांव में नव निर्मित सार्वजनिक नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिमा स्थापन और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन आगामी 17 जून को किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर 15 जून को कलश शोभायात्रा और16 जून को प्रतिमा के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। नव निर्मित मंदिर की आकर्षक ढंग से सजाया गया है। अभी से ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। यह भी पढ़ें- धर्मपुर चिकनी में सजेगा आस्था का महासंगम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.