बक्सर, मार्च 27 -- पेज चार के लिए ------- उत्साह पुराना भोजपुर चौक पर महाआरती और भंडारे में उमड़ी भक्तों की भीड़ श्रद्धालुओं के बारी-बारी से पाठ में भाग लेने से वातावरण बना भक्तिमय डुमरांव, संवाद सूत्र। रामनवमी के पावन अवसर पर पुराना भोजपुर चौक स्थित नव-निर्मित बजरंग बली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया। पुराने जर्जर मंदिर को हटाकर स्थानीय लोगों के सहयोग से नए और आकर्षक मंदिर का निर्माण कराया गया है। इसी के उपलक्ष्य में अष्टमी से नवमी तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत अष्टमी के दिन आचार्य बबलू ओझा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार ...