पलामू, मार्च 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ दिनेश कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल के एक साल पुरे होने पर प्रेस वार्ता में अपनी उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि भवनाथपुर डिग्री कॉलेज बनकर तैयार हो गया है। इसे जल्द हैंड ओवर कर जुलाई माह से पठन पाठन कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आटर्स और कॉमर्स की पढ़ाई करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन मार्च 2025 को इस विश्वविद्यालय में योगदान दिया था। उस समय विश्वविद्यालय कई समस्याओं से जूझ रहा था। उन्होंने कहा कि एनपीयू परिसर में स्थायी बिजली, पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने बिजली और पानी के मामले में स्थायी निदान किया और आज एनपीयू कैंपस में बिजली और पानी दोनों की व्यवस्था सुदृढ़ है। उन्होंने कहा कि सत्र नियमित करने की दिशा में मार्च 2025 से मार्च...